फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Injured lineman dies during treatment

Mau News: इलाज के दौरान घायल लाइनमैन की मौत

Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Injured lineman dies during treatment
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापट्टी मोहल्ला में पिकअप की चपेट में आने से घायल लाइनमैन ने शनिवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 20 फरवरी की शाम सड़क किनारे खंभे पर केबल लगाते समय हादसा हुआ था। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा पुराने जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है। रानीपुर थाना के फतहपुर गांव निवासी विजयी राम (36) पुत्र किशुन राम 20 फरवरी को चिरैयाकोट नगर पंचायत में जर्जर तारों को उतारकर नई केबल लगा रहा था। शाम लगभग छह बजे दरियापट्टी मोहल्ले में आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर काम चल रहा था। तभी आजगमढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मां फूलमती देवी की तहरीर पर पुलिस ने 22 फरवरी की शाम अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed