फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Initiative started to get GI tag to desi brinjal of Kheeri Katha

Mau News: देसी प्रजाति के बैगन की खेती से प्रति एकड़ एक लाख की शुद्ध होती है आमदनी

Sat, 24 Dec 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Initiative started to get GI tag to desi brinjal of Kheeri Katha
मऊ / मधुबन। विकासखंड फतहपुर मंडाव स्थित खीरी कोठा के देसी प्रजाति के बैंगन को जीआई टैग दिलाने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । डीएम शनिवार को बैंगन की खेती का निरीक्षण करने खीरी कोठा पहुुंचे थे।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि यहां बैंगन को स्थानीय भाषा में लवकिहवा भंटा भी कहा जाता है। इसकी खेती से प्रति एकड़ एक लाख तक की शुद्ध आमदनी किसानों द्वारा प्राप्त की जाती है। इस देसी प्रजाति के बैंगन की लंबाई 10 से 15 इंच एवं मोटाई 7 से 9 इंच के बीच होती है। एक बैगन 500 ग्राम से 700 ग्राम तक का होता है। इस बैगन के उत्पादन में प्रति एकड़ 25 से 30 हजार का खर्च आता है। अपनी विशिष्ट पहचान के चलते मधुबन तहसील के कई इलाकों में इस देसी बैंगन का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसके उत्पादन करने वाले किसानों को एफपीओ से जोड़कर एफपीओ के माध्यम से जीआई टैगिंग के लिए समस्त आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है उपनिदेशक कृषि को दिया। उन्होंने एफपीओ को निर्यात का लाइसेंस दिला कर क्षेत्र में उत्पादित इस देसी प्रजाति के बैगन को देश के अन्य हिस्सों में भेजने तथा क्षेत्र एवं किसानों की विशेष पहचान दिलाने के प्रयास करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने किसान शिवदत्त पांडेय से भी इस देसी प्रजाति के बैंगन के उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed