फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inheritance was done by getting the death certificate of the missing person made.

Mau News: गायब व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर करा लिया वरासत

Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Inheritance was done by getting the death certificate of the missing person made.
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना निवासी एक व्यक्ति ने 55 वर्ष से गायब अपने चाचा की संपत्ति को झूठे दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायती की। पीड़ित ने एक महिला पर जाली मृत प्रमाण पत्र के सहारे खतौनी में नाम चढ़ाकर यह धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में अहमदपुर असना निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि उसके चाचा हीरा 55 वर्षों से लापता हैं। चाचा का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर एक महिला ने उनके हिस्से की भूमि अपने नाम वरासत करा ली है। यह मृत्यु प्रमाण पत्र सदर अस्पताल मऊ द्वारा 25 अक्तूबर 2023 को जारी होना बताया गया। इसकी जांच मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ ने 29 सितंबर 2025 को की। उन्होंने पाया कि यह प्रमाण पत्र सदर अस्पताल के पोर्टल से जारी नहीं किया गया है। बताया कि जिस महिला ने यह बनवाया है, वह शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठी मदारी की निवासी है। उसका अहमदपुर असना गांव से संबंध नहीं है। डीएम ने घोसी तहसील प्रशासन को जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed