फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inflation and corruption run rampant in the mismanaged state: Dr. Ramdulare

चौपट प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला :डॉ. रामदुलारे

Fri, 07 Aug 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inflation and corruption run rampant in the mismanaged state: Dr. Ramdulare
रतनपुरा के भुडसरी में सपा के चौपाल को संबो​धित करते डाॅ रामदुलारे राजभर। स्रोत- स्वयं
रतनपुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व मंत्री डॉ. राम दुलारे राजभर ने बृहस्पतिवार को रतनपुरा ब्लाक के भूडसरी गांव में जन चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को चौपट प्रदेश बताते हुए मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राजभर ने जनता से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. राजभर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की जाति के लोगों का अत्याचार बढ़ा है। अन्य जातियों के नेताओं को केवल वोट बैंक और कठपुतली समझा जाता है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों के साथ तालिबानी जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति को जर्जर बताया। सरकार पर हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के सहारे सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपनी जाति के एक नेता पर भी निशाना साधा, जो केवल अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहा है।आगे कहा कि दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दबे-कुचले लोगों की भलाई केवल समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के कार्यकाल में 100 नंबर पुलिस, 108 और 102 एंबुलेंस जैसी जनहितकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे और सड़कों के विकास को भी सपा सरकार की उपलब्धि बताया। इस कार्यक्रम में योगेश तिवारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू और जिला उपाध्यक्ष मिट्ठू राजभर सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed