फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Infected patients should take special care in home isolation

संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रखें खास ख्याल

Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Infected patients should take special care in home isolation
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच दिन से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा रही है। रविवार तक जिले में सक्रिय 1010 मरीजों में से 809 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को स्वयं के सेहत की निगरानी करते रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आने पर इसकी जानकारी तुरंत चिकित्सकों को अवश्य दें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को हर दिन मेडिकल टीम द्वाराउनके सेहत का फीडबैक लिया जा रहा है।कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज ऑक्सीजन लेवल पर रखें नजर। कहा कि होम आइसोलेशन के दौरान मास्क लगाकर रहना जरूरी है, जिससे घर के अन्य सदस्य प्रभावित न हों। घर से बाहर न निकलें। घर में सबसे दूरी बनाकर अलग रहें। पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें और ऑक्सीजन लेवल की जानकारी लेते रहना चाहिए। ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आये या सेहत में उतार चढ़ाव लगे तो इसकी सूचना चिकित्सक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed