{"_id":"615201b68ebc3e0986626472","slug":"india-bandh-had-mixed-effect-in-support-of-farmers-movement-mau-news-vns6140750197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरकार द्वारा पारित कृषि कानूूनों के विरोध में ‘भारत बंद’ का जिले में मिलाजुला असर रहा। बाजारों में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। बंद के समर्थन में दुकानों को बंद करने का आह्वान करने वाले किसान नेेताओं को पुलिस ने जनपद मुख्यालय के मिजर्हाहादीपुरा चौक के पास रोका तो वह सड़क पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक इन्हें पुलिस लाइन में बैठाए रखा था। वही दुबारी में भी किसान नेताओं को पुलिस चौकी पर बिठाए रखा गया।
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, कृषि उपज की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, निजीकरण के विरुद्ध श्रमिक विरोधी लेबर कोर्ट को रद्द करने, बढ़ती महंगाई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारत बंद के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर लाल झंडों के साथ इकट्ठा हुए। ये किसान नेता लोगों से बंद की अपील कर रहे थे। इसी दौरान सीओ सिटी धनंजय मिश्र दल बल वहां पहुंच गए। पुलिस किसानों को रोकने लगी इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी होने लगी। पुलिस ने आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया तो नाराज किसानों व कार्यकर्ताओं ने मिर्जाहादीपूरा चौक पर बीच सड़क पर बैठ कर जाम कर दिया। सीओ धनंजय मिश्र ने भारी पुलिस बल बुलाकर हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस लाइन भेजवा दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बिना अनुमति के जुलूस निकालने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
इन नेताओं को लिया गया हिरासत में
हिरासत में लिए गए किसान नेताओं में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य सचिव राम कुमार भारती, भाकपा जिला सचिव कामरेड राम सुख यादव, हिसामुद्दीन, जिला मंत्री किसान सभा गुफरान अहमद, भाकपा माले नेता बसंत कुमार, रामजी सिंह, किसान संग्राम समिति नेता रामू मास्टर, बुनकर यूनियन नेता शमशुल हक चौधरी, नौजवान सभा के फखरे आलम, किसान नेता सुभाष चक्र देवा, खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, सीपीआई नेता अनीश खान एटक के श्रीराम सिंह, राम नवल सिंह, फतेह बहादुर यादव, रामजी चौहान, परीक्षित सिंह, नियाज अहमद, एआईकेएस क्रांति नारायण सिंह, कामरेड फूलचंद, शमशाद अहमद, सिराजुल हक उर्फ मुन्ना, कामरेड धर्म, मुख्तार अहमद, इम्तियाज अहमद, रामप्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जुलूस निकालने वाले किसान नेताओं को दिनभर रोके रही पुलिस
रतनपुरा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों कृषि काले कानून वापस लेने व फसलों के समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर भारत बंद के दौरान क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर किसान सभा ने पर्चे बांटे। रतनपुरा बाजार में किसान सभा ने जुलूस निकाल बिल के विरोध में नारे लगाए गए। स्थानीय बाजार में बंदी का असर नहीं रहा। किसान सभा के जुलूस के चलते सड़क पर कुछ देर गाड़ियां खड़ी रहीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान सभा जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी निसार अहमद, समाजवादी पार्टी के मन्नू यादव, किसान सभा के जितेंद्र राजभर, मुन्ना यादव, रामप्यारे गौतम, मन्नू यादव, जय प्रकाश यादव, सुनील पांडे, सतीश यादव, मुन्द्रिका राजभर, मंटू सोनकर, रमाकांत राजभर, छोटे लाल राजभर, इंद्रजीत चौहान, दिनेश चौहान आदि लोग रहे। सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्कता बरतती हुई समाजसेवी निसार अहमद और किसान सभा के जिलाध्यक्ष समेत किसान नेताओं को दिन भर रोके रही।
अध्यक्ष को समर्थकों सहित पुलिस चौकी पर बैठाया
दुबारी। स्थानीय बाजार में भारत बंद के अभियान के तहत किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गया यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर बाजार में जगह जगह सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए जुलूस निकाले गए। पुलिस ने जिलाध्यक्ष गाया यादव को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर बैठाया और कार्यकर्ता मिथिलेश यादव को उनके घर टमठा में नजरबंद कर दिया। दो किसान नेताओं को पुलिस की देखरेख करने के लिए बैठा दिया। इससे बौखलाए कार्यकर्ता स्थानीय चौकी पर सैकड़ों की संख्या में चौकी पर पहुंच गए। इसी कड़ी में भाकपा कार्यकर्ताओं ने दुबारी से चलकर मधुबन में किसान समर्थन में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्तार शर्मा, बाबूराम यादव, विक्रमा मौर्य, मुन्ना साहनी ,राधिका देवी बदामी देवी आदि रहीं।
किसान नेताओं ने निकाला जुलूस, पीएम का पुतला फूंका
घोसी। जनवादी किसान सभा के तत्वावधान में भारत बंद के समर्थन व किसान बिलों के विरोध में अवधेश बागी व रूआब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर तहसील के पास प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया।वहीं संयुक्त किसान मोर्चा व विपक्ष द्वारा समर्थित भारत बंद का घोसी नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर नहीं रहा।भारत बंद के समर्थन में जनवादी किसान सभा के कार्यकर्ता पूर्व जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी व जनवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष रूआब के नेतृत्व में एकदर्जन कार्यकर्ता मदापुर मोड़ से मोदी का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुये तहसील के पास पहुंच कर पुतला दहन कर विरोध जताया।अवधेश बागी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।ग्रामीण आबादी का 30प्रतिशत लोग भूमिहीन है।6प्रतिशत लोगो के पास 46प्रतिशत खेत है।मांग किया कि मनरेगा मजदूरों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाय। इस अवसर पर रजनीश भारती, अवधेश बागी,ऐनुद्दीन रूआब,राघवेन्द्र राजभर,शेख मतीन,राजेश मंडेला,अलकमा,नौशाद खानआदिल आदि रहे।
बढुआ गोदाम बाजार के व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
बढुआ गोदाम। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में व्यापारियों, किसान संगठनों एवं वामपंथी दलों ने बढुआ गोदाम बाजार में अपील कर दूकानें बन्द कराईं। इस अवसर पर ऐक्टू नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि किसानों का आंदोलन अब केवल किसानों का आंदोलन ही नहीं रह गया है बल्कि लोकतंत्र एवं देश को बचाने का आंदोलन बन गया है। इस अवसर पर जयप्रकाश, अवधेश गुप्ता, मुन्ना शर्मा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र, अतुल सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज गुप्ता विशाल, सोहन, लक्ष्मी, रामनारायण ,विजय सिंह, रामप्रवेश राम अवध,रामाशीष,श्रीकांत पाल जयप्रकाश ,अवधेश गुप्ता, मुन्ना शर्मा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र ,अतुल सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज गुप्ता विशाल, सोहन, लक्ष्मी, रामनारायण ,विजय सिंह, रामप्रवेश राम अवध, रामाशीष, श्रीकांत पाल सहित बड़ी संख्या में किसान/व्यापारी/ मजदूर शामिल रहे। संवाद