फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indemnity in cases of auto accident

वाहन दुर्घटना के मामलों में क्षतिपूर्ति दिलाई

Sun, 15 Jul 2018 12:32 AM IST
mau
mau Updated Sun, 15 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Indemnity in cases of auto accident
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा कराते लोग, मौजूद बैंक कर्मी। - फोटो : mau
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज जयश्री आहूजा की अध्यक्षता में  किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के 1334 वादो का निस्तारण करते हुए दो लाख 98 हजार 700 रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। वही वाहन दुर्घटना के 30 मामलों में 95 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। साथ ही एक करोड़ रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। लोक अदालत में बैैैैकों के 310 तथा बीएसएनएल के 76 वादों का भी निस्तारण प्रीलेटिगेशन के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन

 
 प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला जज जयश्री आहूजा ने  कुल 31 मामलों का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के छह मामलों में 16 लाख 80 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर एक वीरनायक सिंह ने कुल 25 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के चार मामलों में 11 लाख  रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश किया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर दो आदिल आफताब अहमद ने नौ वादों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के छह मामलों में 30 लाख 88 हजार 534 रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर तीन आराधना रानी ने वाहन दुर्घटना के दस मामलों का निस्तारण करते हुए 25 लाख 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर चार फूलचंद पटेल ने 31 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के एक मामले में तीन लाख 50 हजार रुपया क्षतिपूर्ति दिलाया।  अपर जिला  जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक मोहम्मद गजाली ने कुल चार मामलों का निस्तारण किया। जिसमें  वाहन दुर्घटना के दो मामलों में सात लाख 50  हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया।
विज्ञापन


अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो सुरेश गुप्ता ने आठ मामलों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश लालचंद गुप्ता ने 50 मामलों का निस्तारण करते हुए 36 लाख 72 हजार सौ रुपये भरण पोषण दिलाया। सीजेएम लोकेश नागर ने 301 वादों का निस्तारण करते हुए दो लाख 21 हजार रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत कुशवाहा ने 93 वादों का निस्तारण करते हुए 49 लाख 92 हजार 294 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।  साथ ही 14 हजार 650 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबादगोहना सत्यवीर सिंह ने 13 सिविल वादों का निस्तारण किया। मुंसिफ सदर विनोद शर्मा ने 105 वादों का निस्तारण किया। जिसमें 21 हजार 600 रुपये अर्थदंड जमा कराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 268 वादों का निस्तारण करते हुए 41 हजार 450 रुपये अर्थदंड जमा कराया। इस दौरान एसबीआई के 25, इलाहाबाद बैंक के 61, यूनियन बैंक के 67, बैक आफ बडौदा के छह, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के 151 तथा बीएसएनएल के 76 वादों का निस्तारण प्री लेटिगेशन के माध्यम से किया गया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, महामंत्री संजय त्रिपाठी, अमरनाथ सिंह, विरेंद्र यादव, पुनीत श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed