फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increasing fees of private schools increased the trouble

निजी स्कूलों की बढ़ती फीस ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 07 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 07 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Increasing fees of private schools increased the trouble
डेमो पिक
तेजी से बढ़ रही महंगाई के बीच निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर बोझ बढ़ाते ही जा रहे हैं। कई नामचीन विद्यालयों की फीस उच्च शिक्षण संस्थानों से भी ज्यादा है। अधिकांश सरकारी विद्यालयों में अव्यवस्था के चलते इन निजी स्कूलों को लाभ मिल रहा है। कभी कभार अभिभावक शिकायत करते भी हैं तो अधिकारी या प्रशासन अनसुनी कर देता है। वहीं स्कूल संचालक नाम मात्र फीस बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड से संबद्ध सहित दो हजार से अधिक विद्यालय हैं।अधिकांश सरकारी विद्यालयों में दिन प्रतिदिन शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरने से निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने की ओर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। कई विद्यालयों में नर्सरी से बारहवीं तक की कक्षाओं में एडमिशन के लिए ली जाने वाली फीस उच्च शिक्षा संस्थानों की फीस से कई गुना ज्यादा है।  
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का वार्षिक बजट कम से कम 30 हजार से 50 हजार रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच जाता है।

प्रबुद्ध वर्ग की मानें तो निजी स्कूलों में भारी भरकम बजट उच्च शिक्षा में प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस से भी ज्यादा है। अधिकारी भी विद्यालयों में जांच कराए जाने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed