फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grand Kalash Yatra taken out before the installation of the Shivling.

Mau News: शिवलिंग स्थापना से पहले निकली भव्य कलश यात्रा

Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out before the installation of the Shivling.
घोसी के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल
मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाओं से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन

श्रद्धालु भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष के बीच शिवलिंग के साथ नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा पकड़ी मोड़, बस स्टेशन, स्टेशन रोड और तहसील होते हुए सीताकुंड मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश यात्रा पुनः सम्मे माता मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में शिवलिंग को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक ऋषि निषाद एवं श्रीराम-जानकी मंदिर के पुजारी गुड्डन श्रीवास्तव ने बताया कि सावन मास में जनसहयोग से भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक ऋषि निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, मंडल मंत्री एवं श्रीराम-जानकी मंदिर के पुजारी गुड्डन श्रीवास्तव, अनुपम विश्वकर्मा, दीपक निषाद, सुनीता, आरती आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed