{"_id":"648f449faec6e097b40d1fd6","slug":"increased-rush-of-patients-from-opd-to-emergency-mau-news-c-20-1-257874-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओपीडी से इमरजेंसी तक बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओपीडी से इमरजेंसी तक बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। चार दिन पहले तक आठ सौ तक मरीजों की संख्या वाली ओपीडी अब एक हजार पार कर गई। वहीं, इमरजेंसी में रोज 50 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज डायरिया और और लू पीड़ित होते हैं।
जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में 30 से ज्यादा लू से पीड़ित मरीज भर्ती हुए हैं। यह आंकड़ा केवल जिला अस्पताल का है। दूसरे अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ी है। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि तापमान बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ गई। अभी तो हालत काबू में है। कहा कि लोग धूप से बचें, सुपाच्य भोजन करें और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत पर सीधा असर डाला है। ओपीडी में मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई है। इनमें अधिकतर मरीज डायरिया और लू से पीड़ित हैं। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में अलग से लू वार्ड बनाकर उसमें मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों और कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि कोई भी मरीज बिना दवा या परामर्श के न लौटे।
विज्ञापन
अस्पताल से पत्नी को देखकर घर जा रहा बुजुर्ग साइकिल से गिरा, मौत
कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। क्षेत्र के धवरियासाथ गांव के पास रविवार की शाम बीमार पत्नी को देखकर अस्पताल से घर लौट रहा बुजुर्ग साइकिल से गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे उठाया, जब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव निवासी राम बचन यादव (65) ने अपनी पत्नी विशुनदेई को सांस लेने में परेशानी होने पर शनिवार को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कोइरियापार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को शाम करीब चार बजे वह अस्पताल से घर के लिए साइकिल से निकले। वह कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव स्थित बाबा गंगादास विद्यालय के पास पहुंचे थे कि अचानक साइकिल से गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।