{"_id":"5ce43a2cbdec22075e076f10","slug":"increased-demand-for-dates-in-ramzan-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह में खजूर की बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह में खजूर की बढ़ी डिमांड
Tue, 21 May 2019 11:19 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगर के सदर चौक से मंगलवार को रमजान माह में इफ्तार के लिए खजूर की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का पाक महीना शुरू हुए आधा माह से ज्यादा समय बीत चुुका है। इस दौरान इफ्तार के लिए प्रयोग में आने वाले खजूर और फलों की डिमांड बढ़ने से फलों के दाम में उछाल आ गया है। रोजेदारों को रमजान माह में अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
रमजान इबादत का महीना है। रमजान के माह में नेकी करने से 70 गुना अधिक सबाब मिलता है। मुस्लिम बंधु पूरी आस्था व पवित्रता के साथ इसे मनाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रमजान माह में रोजा रखने से इंसान को बरकत मिलती है। रोजेदार दिन भर रोजा रखने के बाद शाम के समय सबसे पहले खजूर तथा फलों से इफ्तार की शुरुआत करते हैं। बढ़ती कीमतों का असर भी रोजेदारों द्वारा खरीदे जा रहे सामानों पर दिख्ााई दे रहा है। पाक माह में रोजा खोलने के लिए खजूर और फलों की मांग बढ़ने से उनके दामों में गत वर्ष के मुकाबले पांच प्रतिशत उछाल आया है। ऐसे में रोजेदारों को रमजान माह में अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
विक्रेताओं की मानें तो खजूर 220 से लेकर 1500 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। फलों पर नजर डाला जाए तो केला 40 से 60 रुपये दर्जन, आम 40 से 60 रुपये प्रति किग्रा, सेव 80 से 120 रुपये प्रति किग्रा, संतरा 60 से 70 रुपये प्रति किग्रा, अनार 120 रुपये प्रति किग्रा, लीची 60 से 80 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया है। दुकानदारों की मानें तो खपत बढ़ने से इनके दामों में उछाल आया है। रोजेदार एकबाल अहमद, नेसार अहमद का कहना था कि फलों के दाम में उछाल आने से बजट गड़बड़ा जा रहा है। फल विक्रेता रौनक ने बताया कि रमजान के कारण फलों की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऊपर से इन्हें लाने में भी माल भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है जिससे कीमतें बढ़ गई हैं।