फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase knowledge of democracy, the vote must

लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, जरूर करें मतदान

Tue, 07 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Increase knowledge of democracy, the vote must
लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, जरूर करें मतदान
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूली छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं ने बैनर पोस्टर तथा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।  स्वीप, मतदाता सहभागिता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आईडीएस केजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।  छात्र-छात्राओं की इस टोली ने घर-घर जाकर लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। साथ  में उनके शिक्षकों ने भी लोगों को लोकतंत्र की महत्ता और मताधिकार का महत्व समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों से लोकतंत्र की महत्ता पर चर्चा के बाद  रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


परदहां स्थित राजीव गांधी पीजी कालेज की एनएसएस की छात्राओं ने  परदहां गांव में जाकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा स्वच्छता से रहने के महत्व को बताया। इसी क्रम में लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय पखईपुर के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोकतंत्र की बढाएं शान चार मार्च को करें मतदान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


अमिला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बाबा थानीदास इंटर कालेज सोनाडीह स्थित  प्राथमिक विद्यालय प्रथम  के छात्र छात्राओं ने मंगलवार  को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को बाबा थानीदास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने अमिला, दरगाह मोड़, चिरैयाडाड़, नवकापुरा आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों  को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रबंधक रामअवध यादव,   दुर्विजय मिश्र, सुरेंद्र कुमार राय,देवेश कुमार  चौधरी, हरेंद्र, जयचंद, प्रेमचंद,विमलेश, बृजेश पांडेय,प्रियंबदा राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed