{"_id":"67e2f90718668404890c4ac4","slug":"in-yogi-government-the-mafia-is-either-in-jail-or-has-gone-to-the-mercy-of-god-girish-chandra-mau-news-c-295-1-svns1029-125728-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में माफिया जेल में या भगवान को प्यारे हो गए : गिरीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में माफिया जेल में या भगवान को प्यारे हो गए : गिरीश चंद्र
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर नगर के जीवनराम छात्रावास मैदान पर सेवा सुरक्षा सुशासन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है। उसमें माफिया जेल में हैं या भगवान को प्यारे हो गए हैं। पूर्व की सरकारों में सेवा सुरक्षा और सुशासन ही नहीं था तो कार्यक्रम क्या मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मऊ के लोग वो दिन याद करें जब माफिया का काफिला चलता था तो लोग अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर लेते थे। आज गुंडे-बदमाश और अपराधी या तो जेल में हैं या भगवान को प्यारे हो गए। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।
इस दौरान राज्य मंत्री ने सूचना विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांग विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार सहित छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन और उत्तर प्रदेश सरकार की गत आठ वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के आठ वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र्र्र्र्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया।
कहा कि आठ वर्षों से पहले गांव की हालत खराब थी परंतु जब से हमारी सरकार आई है इन आठ वर्षों में गांव का विकास तेजी से हुआ है। गांव के लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने का कार्य किया जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन भी यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की ओर आगे बढ़ाने में सहयोग किया है।
कार्यक्रम में विधायक रामविलास चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, एसपी इलमारन जी, सीडीओ प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र्र्र्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टॉल का लाभ लें जनपदवासी
मंत्री ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में लगे स्टॉलों का लाभ लेने के लिए जनपदवासियों का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र, टैबलेट, स्वीकृत पत्र, चाबी, चेक आदि का वितरण किया गया। इसके उपरांत मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अंतराल में किए गए कार्यों को बताया गया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर मधुबन के फतेहपुर मंडाव ब्लॉक, दोहरीघाट ब्लॉक परिसर के साथ ही नगर पंचायत घोसी एवं ब्लाॅक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।