{"_id":"67365532497b904f6505d184","slug":"in-the-social-audit-flaws-were-found-in-mnrega-payments-in-11-gram-sabhas-mau-news-c-295-1-mau1003-120338-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सोशल ऑडिट में 11 ग्राम सभाओं में मनेरगा भुगतान में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सोशल ऑडिट में 11 ग्राम सभाओं में मनेरगा भुगतान में मिलीं खामियां
विज्ञापन
ब्लॉक के 74 गांवों में जिला समन्वय सोशल ऑडिटर गोपाल शरण पांडेय के नेतृत्व में सोशल कोऑर्डिनेटर ने मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। रिपोर्ट बनने के बाद ब्लॉक सभागर में सचिव, प्रधान व पंचायत सहायकों संग बैठक हुई। इसमें 11 ग्राम सभाओं में मनरेगा के भुगतान में अनियमितता पाई गई। अन्य मामलों में कार्यों को सही कर जल्द रिपोर्ट मांगी गई।
जिला समन्वय सोशल ऑडिटर के नेतृत्व में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमेंद्र चौहान, हरिंद्र कुमार, ज्ञानमती, मीना देवी ने 74 ग्राम सभाओं में 383 कार्यों का अवलोकन किया। इसमें 205 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 178 मामलों ब्लॉक सभागर में आयोजित सोशल ऑडिट किया गया। इसमें 167 मामलों को जल्द निस्तारित कर रिपोर्ट मांगी गई।
वहीं, 11 ग्राम सभाओं में मनरेगा के भुगतान में अनियमितता भी पाई गई। इसमें भरथिया कादीपुर में 3910 रुपये, गौहरपुर में 1840 रुपये, नोकहट में 460 रुपये, में 100 दिन से अधिक का भुगतान पाया गया। कोइरियापार में मुसाफिर के जॉब कार्ड पर कोमल के नाम पर 3910 रुपये फर्जी उतारा गया। सरवा गरीबपुर में 460 रुपये, मुस्कुरा में 690, अलीपुर में 684 रुपये 100 दिन से अधिक मनरेगा कार्य का भुगतान, भदसा मनोपुर में बिना कार्य कराए 1740 रुपये का भुगतान, धवरियासाथ में उच्चदरों पर 4000 रुपये बोर्ड का भुगतान, फिरोजपुर में पति पत्नी का अलग अलग जॉब कार्ड जारी भुगतान 2300 रुपये, गंगुआबारी में पति पत्नी का अलग अलग जॉब कार्ड जारी और 100 दिन से अधिक का 2760 रुपये का भुगतान किया गया है। सचिव को निर्देशित किया कि जल्द रिकवरी जमा करें नहीं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर सोशल ऑडिट किया गया है, उसकी जांच की जाएगी। जहां पर भी कमी पाई जाएगी, वहां रिकवरी कराई जाएगी। -कलाधर पांडेय, खंड विकास अधिकारी, कोपागंज