{"_id":"67c05cfc4bb91b99ba032944","slug":"in-the-race-to-overtake-the-roadways-hit-the-bike-the-woman-fell-and-died-after-coming-under-the-tire-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : ओवरटेक की जल्दी पड़ी भारी, रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, गिरी महिला, टायर के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : ओवरटेक की जल्दी पड़ी भारी, रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, गिरी महिला, टायर के नीचे आने से मौत
Thu, 27 Feb 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:09 PM IST
सार
सरायलखंसी में ओवरटेक की होड़ बाइक सवार को भारी पड़ी। रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घर पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक रोडवेज ने आगे निकलने की होड़ में आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाइक पर सवार महिला नीचे आ गिरी और पीछे से तेज गति से आ रही बस के पहिया के जद में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद भाग रहे रोडवेज चालक को पुलिस ने करीब एक किमी दूर बलिया मोड़ से गिरफ्तार किया। मृतका अपने पति के साथ दवा कराने के लिए निजी चिकित्सक के यहां आ रही थी। वहीं हेलमेट लगाए होने के चलते मृतका का पति इस हादसे में गंभीर घायल होने से बच गया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी प्रेमा देवी 62 पत्नी रामसुमेर राम के रूप में हुई।बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ दवा कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में आ रही थी।
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित एक निजी स्कूल के पास अभी उसकी बाइक पहुंची थी कि पीछे से आ रही बलिया डिपो की बस की टक्कर बाइक में हो गई। टक्कर होने और आगे ब्रेकर होने के चलते बाइक बेकाबू होकर नीचे आ गिरी।
जहां हेलमेट पहना रामसुमेर और उसकी पत्नी प्रेमा सड़क पर आ गिरे। जब तक वह संभल पाते पीछे से आ रही रोडवेज बस के अगले पहिया के जद में आने से प्रेमा की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
मृतक प्रेमा देवी के 2 लड़के 1 लड़की है, सभी की शादी हो चुकी है।इस संबंध में सरायलंखसी थाना प्रभारी शैलेष सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक किमी दूर से आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, पुलिस तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई करेगी।