फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the race to overtake, a bike collided with the CO's car, one died

Mau News: आगे निकलने की होड़ में सीओ की गाड़ी से बाइक टकराई, एक की मौत

Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
In the race to overtake, a bike collided with the CO's car, one died
घोसी/सूरजपुर, मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सीताकुंड के पास सोमवार दोपहर में सीओ की गाड़ी से बाइक टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सवार युवक का उपचार चल रहा है। उधर बाइक के टकराने के बाद सीओ के चालक ने घोसी कोतवाली में तहरीर दी। दोहरीघाट थाने क्षेत्र के कुरुंगा गांव निवासी बब्बन कन्नौजिया (38) अपने साथी अशोक यादव उर्फ छठ्ठू (30) के साथ सोमवार दोपहर डेढ़ बजे किसी काम से घोसी आया था। जहां से बाइक से घर वापस जा रहे थे कि अभी घोसी नगर के सीताकुंड के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही सीओ मधुबन की गाड़ी से टक्कर हो गया। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सोमवार देर शाम को बब्बन कन्नौजिया की ईलाज के दौरान मौत हो गई। बब्बन कन्नौजिया राजगीर मिस्त्री था। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली/ अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने बताया कि सीओ मधुबन की खाली गाड़ी घोसी से मऊ की तरफ जा रही थी। इस बीच घोसी के सीताकुंड के पास मऊ की तरफ से घोसी की तरफ आ रही बाइक पर सवार दो युवकों ने दाहीने साइड ले जाकर सीओ के गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें मऊ में ईलाज के दौरान बब्बन कन्नौजिया की मौत हो गई। इस संबंध में सीओ मधुबन के चालक ने एक पत्र दिया है कि मेरे गाड़ी में बाइक सवार युवकों ने गलत दिशा में आकर बारिश के दौरान टक्कर मार दी। जबकि बाइक सवार युवकों की तरफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed