फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the old rage, 13 hours

पुरानी रंजिश में मारपीट, 13 घ्ाायल

Wed, 27 Feb 2019 12:40 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 27 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
In the old rage, 13 hours
निबिहा गांव में मारपीट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : mau
थाना क्षेत्र के निविया में सोमवार की रात 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे का से मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को थानाध्यक्ष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से सात गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मी सहित 18 नामजद व कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। निबिहा गांव निवासी जनार्दन प्रसाद और संतोष कुमार के बीच पहले से ही जमीन विवाद चला आ रहा है। सोमवार को एक पक्ष अपनी जमीन में चहारदीवारी निर्मित करा रहा था। इसी दौरान बांस रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे उठा लिए और जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान मारपीट में जनार्दन (60) पुत्र पथरू, मूलचंद (65) पुत्र पथरू , शिवचंद (67), प्रविंद्र (28) पुत्र जनार्दन, दयानंद (27) पुत्र जनार्दन, रामप्रवेश (40) पुत्र मूलचंद, जितेंद्र (35) पुत्र मूलचंद, तारकेश्वर (19) पुत्र मूलचंद, संगीता (30) पत्नी जितेंद्र, प्रेमशीला (28) पत्नी राजन, अनीशा (10) पुत्री राजन, निर्माला (13) पुत्री शिवचंद घायल हो गए। ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसओ ने सभी घायलों को निकट की पीएचसी पर भेजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर धर्मेंद्र पुत्र मूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संतोष, अजीत, संदीप, मुन्ना, मनोज, दीपक, राम प्यारे, जय भीम, जयश्री, राम अवतार, रानी, गोलू सहित 18 नामजद तथा कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed