फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the last round of puja work

पूजा पंडालों का काम अंतिम दौर में

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the last round of puja work
नवरात्र के पांचवे दिन नगर क्षेत्र के सहादतपुरा आजमगढ़ तिराहे पर झालरों से आकर्षक तरीके से सजा मां दुर्गा मंदिर।

विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडालों का काम अब अंतिम दौर में पहुंच  गया है। शुभ मुहूर्त में दुर्गा प्रतिमाओं को विधि विधान से इनमें स्थापित किया जाएगा। पंडालों को तैयार करने में समिति के  कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं प्रशासन भी सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। इसके लिए पीएसी, 15 सब  इंस्पेक्टर, कांस्टेबिल  के अलावा भारी संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान लगाए गए हैं।

  दुर्गा पूजा समितियां पंडाल को सजाने संवारने के लिए पूरे तन मन से जुटे हुए हैं। नगर पंचायत कोपागंज में 11 , नगर पंचायत अदरी में 11 और कुर्थी जाफरपुर में नौ स्थानों के अलावा फैजुल्लाहपुर, चेरुइया, कसारा, खुंशेखपुर में दो, फतहपुर में दो, भांवरकोल, जोगीवीर, धवरियासाथ, रेवरीडीह, जयरामगढ़, गोड़सरा, भेलाबांध, रईसा, पारा, मुबारकपुर,                मूंगमास, पुरानेकोपा, बाड़ा, नौसेमर,  सोड़सर में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित              की जाएगी। इसके अलावा रामलीला,  दशहरा, राजगद्दी               आदि को देखते हुए थाने से सात सब इंस्पेक्टर, 31 कांस्टेबिल, 19 पीएसी के अलावा अन्य थानों से आठ सब इंस्पेक्टर, 25 कांस्टेबल, 20 होमगार्ड  के अतिरिक्त दो प्लाटून पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed