फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the encounter, the police killed Lalu, a reward of one lakh crooks, 85 cases have been registered against Lalu in different districts in mau

मऊ : पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश लालू को किया ढेर, विभिन्न जिलों में लालू के विरुद्ध दर्ज है 85 मामले

Wed, 28 Apr 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, the police killed Lalu, a reward of one lakh crooks, 85 cases have been registered against Lalu in different districts in mau
एक लाख का इनामी अपराधी लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भँवरेपुर गांव के पास बुधवार की सुबह में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाद में शिनाख्त होने पर पता चला मृतक एक लाख का इनामी अपराधी लालू यादव है। लालू के विरुद्ध मऊ के साथ जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली सहित विभिन्न जनपदों में 85 मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के मुताबिक लालू यादव पर करीब 85 मुकदमे है, जिनमें सबसे अहम मुकदमा जौनपुर में एक सर्राफा व्यापारी से दो करोड़ की लूट मिर्जापुर और वाराणसी में सुनार के साथ लूट एवं हत्या का मामला दर्ज है इसके अलावा मऊ में आरटीआई कार्यकर्ता बालमुकुंद की हत्या में वांछित था।
विज्ञापन


भदोही में कैश वैन से तीन लाख  की लूट किया था, यहां गार्ड को गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक लालू यादव अपने घर चुनाव के मकसद से आ रहा था, तभी गश्त पर निकली सरायलखंसी पुलिस से उसका सामना हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से लालू यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए, इस बीच घायल की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि मारे गए बदमाश की शिनाख्त उसके शव से हुई।


बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि लालू के साथ एक बदमाश और था वह भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है। लालू सरायलखंसी थाने के डोड़ापुर गांव का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed