फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In six years, 14214 women underwent sterilisation, while only 28 men

Mau News: छह साल में 14214 महिलाओं ने कराई नसबंदी, पुरुष मात्र 28

Sat, 02 Aug 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
In six years, 14214 women underwent sterilisation, while only 28 men
छोटे परिवार के बड़े फायदे को लेकर जिले की महिलाएं परिवार नियोजन के उपायों को आसानी से अपना रही हैं। पिछले छह वर्षों के दौरान जनपद में सबसे अधिक महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया है।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में नसबंदी के प्रति संकोच देखा जा रहा है। छह वर्षो में 14 हजार 224 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया। जबकि मात्र 28 पुरुषों ने नसबंदी कराने में ही रुचि दिखाया।
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरता के मद्देनजर परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भनिरोधक के अस्थाई, स्थाई साधन मुफ्त प्रदान किए जाते हैं । महिला व पुरुष दोनों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध गर्भ निरोधकों के बारे में सलाह दी जाती है, ताकि अपनी पसंद के गर्भ निरोधक का चुनाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के छह साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024-25 में 4558, वर्ष 2023-24 में 2341, वर्ष 2022-23 में 789, वर्ष 2021-22 में 2461, वर्ष 2020-21 में 2086, वर्ष 2029-20 में 1989 सहित 14224 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया।
पुरुष नसबंदी मामले के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो वर्ष 2024-25 में 20, वर्ष 2023-24 में शून्य, वर्ष 2022-23 में 03,वर्ष 2021-22 में 03,वर्ष 2020-21 में 01, वर्ष 2019-20 में 01 सहित 28 पुरुषों ने नसबंदी कराया।
विभाग की मानें तो भ्रांतियां हैं कि पुरुष नसबंदी से शारीरिक कमजोरी आती है। इस भ्रांति को मन से निकालकर यह जानना बहुत जरूरी है कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी अत्यधिक सरल और सुरक्षित है।
इसलिए दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखने के लिए और जब तक बच्चा न चाहे तब तक परिवार नियोजन का प्रयोग करें। अगर पुरुष की नसबंदी के विफल होती है तो स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उसे साठ हजार रुपये प्रदान किया जाता है।
यही नहीं नसबंदी के बाद सात दिनों के अंदर मृत्यु हो जाती है तो पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये प्रदान किया जाता है। नसबंदी के आठ से 30 दिन के अंदर मृत्यु हो जाने पर एक लाख रुपये की धनराशि देने का प्रविधान है।
पुरुष नसबंदी पर दो हजार, जबकि महिला नसबंदी पर 1,400 रुपये मिलते हैं। पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को दो हजार रुपये उसके खाते में दिए जाते हैं। पुरुष नसबंदी के लिए चार योग्यताएं प्रमुख है। पुरुष विवाहित होना चाहिए।
उसकी आयु 60 वर्ष या उससे कम हो और दंपती के पास कम से कम एक बच्चा हो, जिसकी उम्र एक वर्ष से अधिक हो। पति या पत्नी में से किसी एक की ही नसबंदी होती है।
इसके अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक की भूमिका निभाती हैं उन्हें भी 300 रुपये देने का प्रविधान है। पुरुष नसबंदी के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है।
हर 21 तारीख को वर्ष 2020 से ही खुशहाल परिवार दिवस भी मनाया जा रहा है। इसके बावजूद पुरुष वर्ग नसबंदी में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। महिलाएं जागरूक हो रही हैं। वह अधिकाधिक नसबंदी करा रही है।




पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। महिलाएं जागरूक हो रही हैं। टीम बनाकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा। -डॉ. वीके यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article