{"_id":"6ae78929da0089c3520e1789","slug":"in-neighborhoods-with-hospitals-haphazardly-parked-vehicles-are-narrowing-the-roads-and-causing-traffic-congestion-mau-news-c-295-1-mau1001-154429-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अस्पताल वाले मोहल्लों में बेतरतीब खड़े वाहनों से सिकुड़ रहीं सड़कें, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अस्पताल वाले मोहल्लों में बेतरतीब खड़े वाहनों से सिकुड़ रहीं सड़कें, लग रहा जाम
विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील से चकमेंहदर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर खड़े वाहन, जिससे लोगों को आने जाने म
- फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
मऊ। शहर के बड़े मोहल्लों के अंदर सड़कों पर बड़े-बड़े निजी अस्पताल तो बन गए लेकिन उनके बाहर की सड़कें अब मरीजों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। दरअसल, अस्पताल के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से यह चौड़ी सड़क भी सिमट गई हैं।
इससे न केवल इन अस्पताल में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को दिक्कत हो रही हैं लेकिन इस समस्या को लेकर आज तक न तो नगर पालिका द्वारा कोई अभियान चलाया गया न ही यातायात विभाग की ओर से।
जबकि ऐसे मोहल्लों की बात करें तो नगर में इसकी संख्या दस से अधिक है, जहां हर दिन कम से कम दस से अधिक मरीजों को इन वाहनों के खड़े होने से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसमें शहर के सहादतपुरा मोहल्ला का मछली मंडी जाने वाला रास्ता है, यह सड़क बीस फीट से कम नहीं होगी। इस गली में तीन निजी अस्पताल हैं, इसके लिए दो निजी बड़े स्कूल हैं। लेकिन यहां सड़क के मुख्य हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सों पर सुबह से शाम तक वाहन सड़क किनारे रहती है।
इसके अलावा इसी सड़क के ठीक सामने से चकमेंहदी वाली गली में पांच निजी अस्पताल हैं, वहीं दो निजी स्कूल हैं। लेकिन 16 फीट से अधिक चौड़ी सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों के खड़े रहते हैं।
इसी क्रम में नगर के फातिमा गली में यहां 100 बेड का निजी बड़ा अस्पताल है, इस अस्पताल के पास पार्किंग होने के बाद भी इस अस्पताल के लिए जाने वाली 16 फीट की सड़क पर एक तरफ ठेले खोमचे ने अतिक्रमण कर रखा है।
जबकि जालीदार नाली पर वाहनों की लंबी कतारें खड़ी रहती हैं। इसी मार्ग पर बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, डायट, राजकीय बालिका स्कूल भी संचालित होता है। ऐसे में यहां सुबह दस बजे से शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनती है।
इसके अलावा चांदमारी इमिलिया वाली गली में सड़क 20 फीट चौड़ी है। इसपर पांच से बड़े निजी अस्पताल हैं लेकिन यहां भी सड़क के दोनों वाहनों के खड़े होने के चलते यहां जाम की समस्या बनती रहती है।

नगर के पुरानी तहसील से चकमेंहदर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर खड़े वाहन, जिससे लोगों को आने जाने म- फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद