फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In-laws beat up husband and wife, case against four

Mau News: ससुराल गए पति-पत्नी को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

Mon, 10 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up husband and wife, case against four
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ढेकवारा निवासी एक युवक ने जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर घायल करने के आरोप में बीते शनिवार को चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ढेकवारा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सात जुलाई को पत्नी के साथ कोपाकोहना स्थित अपने ससुराल गया था। खाना खाने के बाद रात के लगभग साढ़े नौ बजे ससुर हरिश्चंद्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी पड़ोस के ही अनिल, सुनिल, सिनोद और अखिलेश पहंुचे। जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौज कर झगड़ा करने लगे। संजय ने मना किया तो उसे और उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed