{"_id":"6562bbfee3bd4b56c50788a8","slug":"in-charge-of-five-police-stations-changed-in-mau-seven-got-new-command-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मऊ में पांच थानों के प्रभारी बदले, सात को मिली नई कमान; पढ़ें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मऊ में पांच थानों के प्रभारी बदले, सात को मिली नई कमान; पढ़ें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?
Sun, 26 Nov 2023 09:01 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:01 AM IST
सार
संजय सिंह को मोहम्मदाबाद से सरायलखंसी भेजा गया। चिरैयाकोट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई तो सरायलखंसी थाना प्रभारी सौरभ राय को क्राइम ब्रांच का दिया गया। घोसी कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह को प्रभारी चुनाव सेल और डायल यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
Transfer
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शनिवार कि शनिवार की देर रात जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में एक निरीक्षक और उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया। इस दौरान पांच थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया जबकि सात को नई कमान सौंप गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निवर्तमान शहर कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह को कोपागंज थाने का प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
वही संजय सिंह को मोहम्मदाबाद से सरायलखंसी भेजा गया। चिरैयाकोट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई तो सरायलखंसी थाना प्रभारी सौरभ राय को क्राइम ब्रांच का दिया गया। घोसी कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह को प्रभारी चुनाव सेल और डायल यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अनिल सिंह को कोतवाली नगर, प्रवीण सिंह को थाना चिरैयाकोट, राजकुमार सिंह द्वितीय को घोसी कोतवाली, परमेंद्र कुमार सिंह को मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक, नवल किशोर सिंह को प्रभारी डीसीआरबी, हरेंद्र कुमार यादव को थाना हलधरपुर, श्याम शंकर पांडेय को प्रभारी यातायात से प्रभारी निरीक्षक रामपुर और बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय को प्रभारी आईजीआरएस की जिम्मेदारी दी। राकेश सिंह को प्रभारी रिट सेल और महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया। घनश्याम यादव को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी नियुक्त किया गया। मनोज कुमार को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ परामर्श केंद्र और महिला सम्मान कोष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार यादव उप निरीक्षक यातायात से प्रभारी यातायात बनाए गए। वहीं सुनील कुमार मलिक को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी साइबर सेल बनाया गया।
विज्ञापन