{"_id":"60f31ab48ebc3e6d3c57b53f","slug":"in-bangalore-samajwadi-party-s-national-spokesperson-received-death-threats-on-mobile-mau-news-vns6010217116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरु में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बंगलुरु में इलाज कराने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय को गत दिवस उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को उनके द्वारा इस घटना को अपने ट्वीटर पर पोस्ट करने पर शनिवार को जिले के पूर्व सपा निर्वतमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय ने बताया कि वह संक्रमण से उबरने के बाद लंग्स में समस्या आने पर वह उपचार कराने के लिए बंगलुरु में हैं। बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे बैठे थे, इस बीच उन्हें फोन आया जो कि पहले खुद को आजमगढ़ का बताया। उसके द्वारा पहले तो समाजवादी पार्टी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपना परिचय दिया। बावजूद उसने अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी मेल कर जानकारी दी गई।
वहीं दूसरी तरफ शनिवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी देने से नाराज सपा कार्यकर्ता निर्वतमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में एएसपी से मिले। एएसपी त्रिभुवनाथ त्रिपाठी को पत्रक सौंपते हुए धमकी देने वाले की तत्काल गिरफ्तारी करने के साथ राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।