फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In 2017, 5939 voters had used NOTA in the four assembly elections of the district

2017 में जिले के चारों विधान सभा चुनाव में 5939 मतदाताओं ने किया था नोटा का प्रयोग

Wed, 02 Mar 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
In 2017, 5939 voters had used NOTA in the four assembly elections of the district
घोसी। जनपद के चारों विधानसभा में 2017 के चुनाव में 5939 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। सबसे अधिक मुहम्मदाबाद गोहना में 1945 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था जबकि सबसे कम मधुबन विधानसभा में 683 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। घोसी विधान सभा के 2019 के उप चुनाव में 1780 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कर जनप्रतिनिधियों के साथ दलों के प्रति नाराजगी दर्ज कराया था। 2017 के चुनाव में सबसे अधिक मुहम्मदाबाद गोहना में 1945 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था जबकि सबसे कम मधुबन विधानसभा में 683 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। कई प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम मत मिले। यूपी में 2017 के चुनाव में कुल सात लाख 50 हजार लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। दलों और प्रत्याशियों के प्रति नाखुशी दर्ज कराने के लिए 2014 में मिले नोटा अधिकार को लेकर 2017 के विधानसभा चुनाव में घोसी विधानसभा में 1586 मतदाताओं ने नोटा का मोहम्दाबाद गोहना विधानसभा में 1945 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। मऊ सदर विधानसभा में 1725 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। मधुबन विधानसभा में 683 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों को नकार दिया था। वहीं घोसी से विधायक बने फागू चौहान के बिहार के राज्यपाल बनने से रिक्त हुए विधानसभा के 2019 के उपचुनाव में 1780 मतदाताओं ने किसी भी मतदाता के पक्ष में मतदान करना उचित नहीं माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed