फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Immunization started with an hour and a half delay

डेढ़ घंटे देरी से शुरु हुआ टीकाकरण

Mon, 19 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Immunization started with an hour and a half delay
मऊ। जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों में तीन के अवकाश पर चले जाने के कारण सोमवार को टीकाकरण डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ। वैकल्पिक व्यवस्था करके जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से कोई आनलाइन सत्यापन के लिए प्रशिक्षित नहीं था।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 19 से लेकर 30 अप्रैल तक ड्यूटी लगाई है लेकिन उनमें से केवल स्टाफ नर्सों को छोड़कर अन्य कोई भी कर्मचारी कोविड वार्ड में ड्यूटी पर नहीं आया। पहले से जो कर्मचारी यहां ड्यूटी कर रहे थे। उन्हीं कर्मचारियों ने कोविड वार्ड में काम लेना पड़ा। प्रशिक्षित वेरीफायर कर्मी की जगह जिस कर्मचारी को वैकल्पिक रूप से भेजा गया। उसे आनलाइन का कार्य करने की जानकारी ही नहीं थी। सीएमओ आफिस के दो प्रशिक्षित कर्मचारी भी इस वार्ड में अपनी ड्यूटी पर नहीं आए। इधर नौ बजे ही टीका लगवाने वालों की भीड़ लग गई। अंत में डेढ़ घंटे की देरी से साढ़े दस बजे से टीके लगाना शुरु किया गया। ऑनलाइन नहीं हो पाने की वजह से रजिस्टर पर लोगों के आधार कार्ड का नंबर और पता लिखकर काम चलाया गया। बता दें कि प्रशिक्षित कर्मचारी अपनी मोबाइल में लोगों के आधार कार्ड को स्केन करके पूरा विवरण आनलाइन सत्यापन करते थे। इनमें से एक कर्मचारी महिला अस्पताल का और दो कर्मचारी सीएमओ के अधीनस्थ थे।ये तीनों ही सोमवार को अपनी ड्युटी पर नहीं आए। इस संबंध में सीएमएसडा. चंद्रा सिन्हा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed