{"_id":"d9c467187aee92e7328dcd3c57f1f45b","slug":"immersion-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया... से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया... से गूंजा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार की रात जुलूस निकालकर हुआ।
इस दौरान रास्ते भर श्रद्घालु डीजे की धुन पर नाचते रहे। वहीं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। विसर्जन जुलूस के दौरान चाक चौबंध व्यवस्था रही। रविवार की शाम ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस रथ पर निकाला गया।
जो नगर क्षेत्र के घास बाजार, सदर चौक, रौजा, हट्ठीमदारी होते हुए ढेकुलिया घाट पहुंचा। जुलूस के दौरान रास्ते पर भर युवा श्रद्घालु डीजे की धुन पर थिरकते रहे।
जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के साथ साथ सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी सुशील कुमार, सीओ मधुबन वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर एसडी सिंह, वीरेंद्र मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मिश्री लाल, एसओसी आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। जुलूस शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर रुका।
विज्ञापन
इस दौरान गणेश प्रतिमा की कई स्थानों पर पूजा अर्चना भी श्रद्घालुओं ने किया। विसर्जन जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।