फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Immersion of five Lakshmi idols of the city area

नगर क्षेत्र की पांच लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन की खबर

Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Immersion of five Lakshmi idols of the city area
मऊ। दीपावली के अवसर पर नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थापित की गईं लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की रात में कर दिया गया। इस अवसर पर पांच प्रतिमाओं का विसर्जन तमसा नदी में कर दिया गया। जबकि 11 अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन अगली रात में किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते विसर्जन जुलूस में भाग लिया। इस दौरान पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना के दौरान देवी जागरण और पूजा पाठ किया गया। राजाराम का पुरा मुहल्ला में शुक्रवार की रात में आकर्षक और मनोहारी झांकी निकाली गई। राजगद्दी के मैदान में भी लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। वहां पर देवी जागरण किया गया। इसके अलावा तीन अन्य स्थानों की लक्ष्मी प्रतिमाओं सहित कुल पांच प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस रात में निकाला गया।
विज्ञापन

इन प्रतिमाओं को तमसा नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमा स्थापना स्थल से लेकर विसर्जन जुलूस तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस बारे में शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि पांच प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया और 11 प्रतिमाओं का विसर्जन अगली रात में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed