फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal possession of government land removed from the administration

सरकारी भूमि से प्रशासन से हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession of government land removed from the administration
सरायलखंसी थाना के बबुआपुर गांव में अवैध निर्माण को हटाता जिला प्रशासन का जेसीबी।संवाद - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान जेसीबी से इस भूमि पर बने बाउंड्री सहित अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में सरकारी भूमि पर गांव निवासी रामविजय पुत्र रामकेश, द्वारिका पुत्र सुखदेव, श्री पुत्र महादेव और जौहर पुत्र सतिराम द्वारा सामूहिक रूप से सरकारी भूमि पर बाउंड्री बनाकर कब्जा कर किया था। इसकी शिकायत गांव निवासी सुभाष ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर किया था। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ने पुलिसकर्मियों के साथ जेसीबी से भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। उधर, तहसील प्रशासन इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में सदर एसडीएम ने बताया कि बहुत दिनों से सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। इसकी शिकायत मिल रही थी, जिसके जिलाधिकारी के आदेश पर हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed