फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If you need help, where should you inform?

Mau News: अगर किसी की मदद करना हो तो कहां दें सूचना

Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
If you need help, where should you inform?
- दोस्त पुलिस अभियान के तहत सुभागी देवी इंटर काॅलेज और जूनियर हाईस्कूल मधुबन सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मधुबन थाने में जाना पुलिस के कार्य करने के तरीके
विज्ञापन

- थाने पहुंचकर समझा पुलिस का कामकाज, केस दर्ज होने की प्रक्रिया समझी
मऊ। मधुबन तहसील स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल और दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर काॅलेज की छात्राओं ने मंगलवार को मधुबन थाने का भ्रमण किया। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस अभियान के तहत थाने में पहुंचीं छात्राओं ने पुलिस के दैनिक कामकाज का तरीका समझा। थाने में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई, एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया, पुलिस की बीट, जीडी, मालखाना सहित अन्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस से पूछा कि अगर किसी की मदद करना हो तो कहां सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी के निर्देशन में क्राइम निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, महिला उप निरीक्षक रागिनी वर्मा और एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के हरेंद्र साहनी ने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर क्राइम नंबर 1930 का उपयोग कब और कैसे करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर के कार्यों के बारे में बताया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से थाने में केस दर्ज होने, अपराधियों के पकड़ने, साक्ष्य जुटाने और विवेचना के दौरान प्रमुख तथ्यों के बारे में भी सवाल पूछा। इसे अफसरों ने बिंदुवार समझाया।
---
छात्राओं के सवाल पुलिस अधिकारी के जवाब
सवाल:: अगर कोई हम लोगों पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करे तो क्या करना चाहिए। - अनामिका सिंह
जवाब: तत्काल आपको 1090 या 112 पर कॉल करना है। पुलिस आपकी पूरी सहायता करेगी।
---
सवाल: घर के आस-पास किसी भी तरह का कोई विवाद हो तो पुलिस को कैसे सूचना दें। इसे सूचना देने वाला तो नहीं फंसेगा। - अंजली विश्वकर्मा
जवाब: सबसे पहले आपको 112 पर कॉल करनी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। शिकायत सही है तो सूचना देने वाले को किसी प्रकार घबराने की जरूरत नहीं है।
---
सवाल: बाइक चलाते समय अगर टक्कर लगने से कोई घायल हो जाय तो उस समय हमें क्या करना चाहिए। - पूजा यादव
जवाब: आप को पुलिस को सूचित कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी चाहिए।
---
सवाल: साइबर फ्राॅड से हमें बचने के लिए क्या करना पड़ेगा। - आस्था यादव
जवाब: आपको अपने मोबाइल नंबर पर अनजान लिंक व ओटीपी से बचना पड़ेगा और इसकी शिकायत 1930 पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed