फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the work of four lane is completed soon then the traffic will be smooth.

फोरलेन का काम जल्द पूरा हो तो यातायात हो सुगम

Mon, 01 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
If the work of four lane is completed soon then the traffic will be smooth.
मऊ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन का काम जल्द पूरा हो जाता तो शहर के लिए रिंग रोड का काम करता। लोगों को आजमगढ़ से बलिया और गोरखपुर से गाजीपुर वाराणसी आने जाने में काफी सहूलित तो होती ही शहर से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़कों पर बोझ कम होता। शहर की सड़कों पर व्यस्तता कम हो जाती और इन सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाती।
विज्ञापन

वाराणसी गोरखपुर फोरलेन बढ़ुआगोदाम से नेशनल हाइवे से हटकर सलाहाबाद होते हुए मतलूपुर शहरोज काछी होते हुए भदसा में जाकर फिर नेशनल हाइवे से मिलती है। कई सालों से इस पर काम हो रहा है, लेकिन अभी काफी कम बाकी है। इसे जल्दी पूरा करने के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोर दिया था। इसका काम मार्च 2021 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन काम अधिक बाकी होने से इसका समय बढ़ाकर दिसंबर 2021 किया गया। लेकिन दिसंबर महीने में अब महज एक ही महीने बाकी हैं और काम बहुत अधिक बाकी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि फोरलेन का काम जल्दी पूरा कर दिया जाता तो मतलूपुर के पास सर्विस लेन बन जाने से वाराणसी गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहन मतलूपुर मोड़ से आजमगढ़ की ओर जा सकते और आजमगढ़ की ओर से आने वाले गाजीपुर की ओर जा पाते लेकिन फोरलेन का काम अधूरा होने से सर्विस लेन नहीं बन पाई जिससे लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार आजमगढ़ की ओर से आकर बलिया की ओर जाने वाहनों को मतलूपुर मोड़ से सहरोज रेवरीडीह डांड़ी होकर जाने का रास्ता साफ हो जाता लेकिन फोरलेन का अधूरा निर्माण इसमें भी बाधा है। वैसे तो जिले के सृजनकर्ता तत्कालीन कद्दावर नेता कल्पनाथ राय कहा करते थे कि मऊ शहर से चारों तरफ चौड़ी रिंग रोड बनवाऊंगा इससे शहर का विकास होगा और शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। रिंगरोड निर्माण का सपना कल्पनाथ राय के जीवन काल में तो पूरा नहीं हो पाया। लेकिन बाद के जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में कुछ भी नहीं किया।

फोरलेन के पीडी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घोसी बाई पास 15 नवंबर तक खुल जाएगा जबकि मऊ कोपागंज बाई पास दिसंबर 2021 तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि मऊ से दोहरीघाट तक पूरा बाईपास मार्च 2022 तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। भारी बरसात की वजह से खेतों में पानी लगा है उसे पंप लगाकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed