{"_id":"6aea27bdb13b628fd808cc6a","slug":"if-the-upper-castes-do-not-become-aware-of-the-ugc-law-then-the-coming-generations-will-not-forgive-mau-news-c-295-1-mau1001-154491-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूजीसी के कानून पर सवर्ण जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूजीसी के कानून पर सवर्ण जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : 1
मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद की एक आवश्यक बैठक बुधवार को चंद्रभानपुर, आजाद नगर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि यूजीसी के काले कानून पर अगर सवर्ण समाज आज जागरूक नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सजातीय बंधु को किसी भी दल द्वारा अपमानित करने का प्रयास किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
बैठक में प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के दौरान यूजीसी के मुद्दे पर सवाल पूछने वाले युवक रोहित तिवारी के साथ हुई अभद्रता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोहित तिवारी द्वारा यूजीसी पर सवाल पूछे जाने पर पुलिस प्रशासन और प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी द्वारा थप्पड़ मारकर अपमानित किया जाना निंदनीय है। यह घटना लोकतंत्र पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। क्या जनता अपनी आवाज नहीं उठा सकती? परिषद ने कहा कि मेयर द्वारा किया गया यह कृत्य केवल उपमुख्यमंत्री को खुश करने के लिए किया गया था, लेकिन इसका परिणाम भयानक होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पंकज उपाध्याय और परिषद के संरक्षक डॉ. सर्वानंद पांडेय और अमरनाथ मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नित्यानंद पांडेय, पंकज कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा, शिवेंदु तिवारी, नागेश्वर मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।