{"_id":"616334b78ebc3e1fe13139f2","slug":"if-festivals-are-disturbed-then-strict-action-will-be-taken-mau-news-vns616583418","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारों में खलल डाला तो होगी कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहारों में खलल डाला तो होगी कठोर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने नवरात्र एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार को फ़्लैग मार्च निकाला। जिसमें पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। मार्च के माध्यम में से नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को संदेश दिया गया कि सभी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मिलजुल कर मनाएं। किसी नई परंपराओं को ना प्रारंभ करें।
सरकार द्वारा लागू की गई कोविड गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें। फ्लैग मार्च मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मुख्य द्वार से कोतवाल शैलेश सिंह के नेतृत्व में निकला। जो शहीद चौक, विजय स्तंभ चौक, मुख्य बाजार, कैलेंडर तिराहा, खैराबाद, अतरारी, वलीदपुर एवं भीरा आदि मोहल्लों से होता हुआ कोतवाली परिसर में आकर समाप्त हुआ। कोतवाल शैलेश सिंह ने कहा कि आगामी पर्व में अगर किसी के द्वारा कोई खलल डाला जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे त्यौहार में खलल डालने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी जगदीश सिंह, ओम सिंह, विराट पटेल, विजय, विनोद समेत पीएसी एवं सुरक्षा बल के सैकड़ों जवान रहे।