फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ICU ward waiting to open for 10 years

10 वर्षों से खुलने का इंतजार कर रहा आईसीयू वार्ड

Sun, 03 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ICU ward waiting to open for 10 years
जिला अस्पताल में बदहाल पड़ा लाखों की कीमत से बना आईसीयू वार्ड।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते अच्छी स्वास्थ्य सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल में 10 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बना आईसीयू वार्ड भी विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण अब तक चालू नहीं हो सका है। वार्ड के लिए लाखों के संसाधन मंगाए गए हैं। लेकिन अबतक यहां विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में वर्ष 2012 में 50 लाख रुपये की लागत से ब्लड बैंक के ठीक बगल में बना (आईसीयू) इंटेंसिव केयर यूनिट अब तक शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल में लाखों की कीमत के दो वेंटीलेटर भी धूल खा रहे हैं। जबकि विभाग उपकरण और मानव संसाधनों का रोना रो रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। गंभीर मरीज इलाज के लिए निजी अस्पताल का रुख कर रहे हैं। आईसीयू के संचालन के लिए एमडी मेडिसिन, एनेस्थेटिक, कार्डियोलाजिस्ट सहित पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत है। जो यहां मौजूद नहीं है। स्थिति यह है कि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर किया जा रहा है। हालांकि कोरोना काल में आईसीयू वार्ड को प्रारंभ करने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के कारण उसे शुरू नहीं किया जा सका। अब तो संक्रमण काल भी खत्म हो चुका लेकिन विभाग ने इसे शुरू कराना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में लोगों में बेहतर चिकित्सा सुविधा की चाह दम तोड़ रही है। सीएमओ डॉ. एसएन दूबे ने बताया कि जिले में चिकित्सकीय सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल में बने आईसीयू वार्ड को विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के साथ शुरू कराया जाएगा। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed