फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I want to live with my devar not with husband officers were surprised to hear complaint of woman

Mau: 'पति नहीं देवर के साथ रहना है मुझे', विवाहिता की फरियाद सुनकर अधिकारी रह गए हैरान

Sun, 05 Mar 2023 08:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

मऊ पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श की बैठक में पहुंची विवाहिता की फरियाद सुनकर अधिकारी हैरान रह गए। उसने कहा कि वो पति के साथ नहीं बल्कि देवर के साथ रहना चाहती है। 

विज्ञापन
I want to live with my devar not with husband officers were surprised to hear complaint of woman
विवाहिता की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मऊ पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 41 मामले आए, इसमें 17 मामलों का निपटरा हुआ। इस दौरान एक विवाहिता ने अपने पति के बजाए अपने देवर के साथ रहने की इच्छा जताते हुए मामले में मदद मांगी। वहीं एक मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे पर घर में कैद करने तथा अपने पत्नी और किसी से न मिलने का आरोप लगाते शिकायत रखी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान बुजुर्ग ने बताया कि उसके पांच पुत्र है। एक बेटे के साथ उसकी पत्नी रहती है। वह दूसरे बेटे के साथ रहता है। आरोप लगाया कि बेटा उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता न ही पत्नी से मिलने देता है। सदस्यों ने बेटे को सख्त हिदायत दी के तुरंत माता को पिता के साथ रहने दें।इ सी तरह छह दंपति के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर एक साथ भेजा गया।

विज्ञापन

पति से नहीं देवर से है प्यार

बैठक के दौरान एक अजीबोगरीब प्रकरण सामने आया। एक महिला अपने पति, सास और बच्चों के साथ हाजिर थी। उसने कहा कि वो अपने पति से नहीं बल्कि देवर से प्यार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए देवर के साथ रहने की इजाजत दी जाय। ब्यूरो ने महिला को अपने बच्चों व पति के साथ रहने के लिए समझाया। बैठक में अर्चना उपाध्याय,सर्वेश दूबे,मौलवी अरशद, आत्मा सिंह सोनी सिंह,पुष्पा यादव,प्रीति दूबे आदि मौजूद रही।

जमीनी विवाद में मारपीट, छह घायल

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पारा मुबारकपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से छ: लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पांच जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा जर्द किया। ग्राम पारा मुबारकपुर निवासी योगेन्द्र सिंह ने तहरीर में कहा है कि चार मार्च को वह दुकान की छत का निर्माण करा रहा था।

इस दौरान गांव के भूपेंद्र सिंह, निवेश सिंह, रुद्रेश , ममता सिंह पत्नी भूपेंद्र तथा दीपक लाठी डंडों के साथ घर में घुस आए तथा भतीजे सुरजीत और अनुज वधू साधना सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।

उधर, दूसरे पक्ष के भूपेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा है कि योगेन्द्र व बलजीत सिंह से जमीनी बंटवारा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी मकान की नवैयत बदल रहे थे। मौके पर आई 112 नंबर पुलिस के सामने गांव के ही विपक्षी घनश्याम सिंह, योगेन्द्र सिंह, साधना सिंह पत्नी घनश्याम तथा सुरजीत सिंह ने लाठी डंडों से निवेश, रुद्रेश सिंह व मेरी पत्नी ममता सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed