फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I have seen your true level, try daring again, Minister: Rajiv Rai

आपका असली स्तर देख लिया, दुबारा दुस्साहस कर देखिएगा मंत्री जी : राजीव राय

Tue, 12 May 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
I have seen your true level, try daring again, Minister: Rajiv Rai
राजीव राय। सांसद घोसी
समाजवादियों को उम्मीद नहीं थी कि आप इस स्तर पर गिर जाएंगे, आपका असली स्तर हमने देख लिया। दुबारा ऐसा दुस्साहस कर देखिएगा। आपको शर्म आनी चाहिए, आपके साथ आपके मंच पर कोई बैठना नहीं चाहता।
विज्ञापन

आत्मचिंतन कीजिए, आप आत्ममुग्ध हो चुके हैं, खुद को सबसे महान और सबसे बड़ा समझने की कोशिश करते हैं। यह बातें मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पर कटाक्ष करते हुए घोसी सांसद राजीव राय ने मीडिया से कहीं।
विज्ञापन

राजीव राय ने कहा कि सोमवार को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान वे उनसे नजर चुरा रहे थे, लेकिन मेरे द्वारा उन्हें प्रणाम किया गया। यह समाजवाद का संस्कार है। उन्होंने कहा कि गुंडों के बल पर अगर वे राजनीति करना चाहेंगे तो बिल्कुल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन विधानसभा में कार्यक्रम कल था, प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय रेलवे मंत्री इसमें जुड़े, लेकिन उनकी पार्टी के उस विधानसभा के विधायक शामिल नहीं हो सके। इतना ही नहीं, प्रथम नागरिक और मंत्री भी शामिल नहीं हुए। यह स्वयं एक सवाल उठाता है।

0000000000000
सपा कार्यकर्ता पर अभद्रता के आरोप का वीडियो दिखाने पर कही इस्तीफे की बात
सपा कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई वीडियो हो, जिसमें सपा कार्यकर्ता ने कोई अभद्रता की है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उस कार्यकर्ता को मैं खुद पार्टी से निकालने के लिए हाईकमान तक जाऊंगा। झूठ फैलाने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed