फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I don't want to live with my in-laws, they mix medicines in my food.

Mau News: मुझे सास-ससुर के साथ नहीं रहना, मेरे खाने में मिलाते हैं दवाइयां

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
I don't want to live with my in-laws, they mix medicines in my food.
मऊ। मेरा परिवार में मैं, पत्नी और माता-पिता है, लेकिन पत्नी मुझे इनसे दूर कर अलग रहना चाहती है। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में आए एक युवक ने सदस्यों के समक्ष लगाई। वहीं युवक के जवाब में उसकी पत्नी ने कहा कि उसका साथ पति नहीं देता है। वह अलग रहना चाहती है, उसके सास ससुर उसकी आजादी में अवरोधक बन रहे हैं। आरोप लगाया कि इतना ही नहीं सास उसे नियंत्रित करने के लिए उसे खाने में दवा मिला कर खिलाती हैं। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी इस संबंध में कोई निदान न होने पर दोनों पक्षों को सदस्यों ने कोर्ट में जाने का निर्णय सुनाया। वहीं दूसरी ओर युवक ने पत्नी पर मायके वालों से बातचीत कर परिवार में दखल देने का आरोप लगाया। वहीं महिला ने बताया कि पति खुद उसे पत्नी का दर्जा नहीं देते हैं, उसके सास-ससुर उसे मायके पक्ष के लोगों से बातचीत नहीं करने देते हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के लिए अलग तारिख तय की। इससे पहले सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 48 मामले आए, इसमें 12 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं पांच दंपतियों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ दुबारा रहने को तैयार हुए। इस मौके पर अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दुबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed