फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband obeys everything his parents say, I don't want to live with him

Mau News: अपने माता पिता की हर बात मानता पति, मुझे साथ नहीं रहना

Sun, 19 May 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Husband obeys everything his parents say, I don't want to live with him
मऊ। मेरा पति अपनी मां के आंचल में छुपा रहता है, माता-पिता की हर बात मानता है। मेरी बातों को कोई तव्वजो नहीं देता है। मैं किसी भी कीमत पर ससुराल में इसके साथ नहीं रह सकती हूं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने यह बात कही। इससे पहले उसके पति ने ब्यूरो के सदस्यों के समक्ष गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कई बार वह पत्नी को बुलाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन पत्नी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। वह माता-पिता की बात सुनने से मना करती है और कहती है कि वह उनकी सेवा नहीं करेगी। मैं अपने बुजुर्ग माता-पिता को कैसे उनके हाल पर छोड़ सकता हूं। इस मामले में सदस्यों की ओर से दोनों को फिर से अपने जीवन व बच्चों के लिए आदर्श कदम उठाकर साथ रहने की सलाह दी। लेकिन महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे पहले सुबह 10 बजे दोपहर दो बजे तक चले बैठक में 33 मामले आए। जिसमें सात का निस्तारण किया गया। जिन मामलों में एफआईआर तथा 5 में पक्षकारों को कोर्ट जाने की सलाह दी गयी। क्योंके दोनों पक्ष संवाद या समझौता के लिए तैयार नहीं हुए थे। इस मौके पर परिवार परामर्श सदस्यों में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed