{"_id":"63b326288d927059f4633f5d","slug":"husband-accused-brother-in-law-of-carrying-out-the-incident-of-fire-mau-news-vns6915746145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति ने साले पर आगलगी की घटना अंजाम देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति ने साले पर आगलगी की घटना अंजाम देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। शाहपुर गांव में झोपड़ी में आग लगने से जलकर मरी महिला के पति ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें इस अग्नीकांड के पीछे अपने साले की संलिप्ता होने का आरोप लगाया। मांग की मामले की पुलिस जांच करे और उसे न्याय दिलवाए।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी शिवशंकर उर्फ शंकर पुत्र प्रभु राजभर ने बताया कि उसका विवाह के बाद पत्नी गुड़िया से विवाद था। लेकिन वर्तमान में समझौता हो गया था। उसकी पत्नी-बच्चे और उसकी साली की बेटी शाहपुर में रहती थीं। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए उसका ससुराल आना-जाना लगा रहता था।
बताया कि उसने ससुर द्वारा दी जमीन पर छप्पर की मरम्मत कार्य भी मई 2022 में करवाया था। इसी में गुड़िया बच्चों के साथ रहती थी। बीते 27 दिसंबर को झोपड़ी में आग लगने से उसकी पत्नी पुत्र अभिषेक 12 वर्ष रितेश 10 वर्ष और अंजेश 7 तथा साली की पुत्री चांदनी की मौत हो गई। बताया कि वह घटना के समय उतराखंड के रुद्रपुर में था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इस अग्निकांड में उसे शक है कि उसके साले ने घटना को अंजाम दिया। उसके द्वारा पूर्व में भी पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की जांच कराने की मांग की।