फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Human rights are the basis of the dignity of any individual.

Mau News: मानवाधिकार किसी भी व्यक्ति की गरिमा का आधार

Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Human rights are the basis of the dignity of any individual.
मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और उनकी रक्षा को लेकर बुधवार को दोहरीघाट ब्लॉक सभागार में विशेष संगोष्ठी और प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय ने कहा कि मानवाधिकार किसी भी व्यक्ति की गरिमा का आधार हैं। समाज तभी सशक्त हो सकता है जब हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय और खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि आज भी कई वंचित वर्ग अपने अधिकारों से वंचित हैं। जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भेदभाव, हिंसा, भ्रष्टाचार और शोषण मानवता के लिए गंभीर खतरा हैं। समय की मांग है कि हम मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील बनें। वहीं, रामाधीन पांडेय ने मानवाधिकारों को जन्मसिद्ध अधिकार बताते हुए कहा कि समाज को इनके प्रति जागरूक करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मानवाधिकार संरक्षण की शपथ ली और अन्याय व शोषण के खिलाफ सदैव आवाज उठाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार, संतोष राय, दुर्ग विजय राय, पंकज त्रिपाठी, दीनानाथ दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed