फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Human life could develop only because of science

Mau News: विज्ञान की बदौलत ही विकसित हो सका मानव जीवन

Thu, 06 Apr 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Human life could develop only because of science
घोसी। नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एवं टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन द्वारा समर्थित केशव शिक्षण सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का शुभारंभ क्षेत्र के प्यारेपुर मसीना स्थित यदुबंशी रामाज्ञा इंटर कालेज के परिसर में हुआ। मेले में विज्ञान विशेषज्ञों ने मानव जीवन की आम गतिविधियों में वैज्ञानिक गतिविधियों की भूमिका पर चर्चा की। मुख्य अतिथि तरुण इंटर कालेज कुंडा कुचाईं के प्रधानाचार्य संजय यादव ने कहा कि आदि मानव की सभ्यता से लेकर वर्तमान समय तक जितनी भी प्रगति हुई है, वह प्रगति विज्ञान के बिना असंभव थी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पूरी तरह वैज्ञानिक गतिविधियां सम्मिलित हैं। इसलिए विज्ञान के हर पहलू को जानना और समझना बहुत ही जरूरी है। विज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। कठपुतली विशेषज्ञ श्रीनारायण श्रीवास्तव ने कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन दिखाते हुए लोक संस्कृति व विज्ञान के आपसी जुड़ाव पर प्रकाश डाला। कहा कि ये कठपुतली ही विज्ञान के रूप में समाहित होकर कार्टून नेटवर्क के रूप में विद्यमान है। कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ मनोहर ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को नाइट्रोजन, अग्नि तरंगें, बर्फ तथा केमिकल के वैज्ञानिक महत्व को समझाया। तीन दिवसीय इस विज्ञान जागरूकता मेला को सफल बनाने में संस्था के अंगद, रवि पांडेय, कमलेश यादव, शिवानन्द,अमित, मोहित, सतीश, दीपक, धर्मेंद्र, सोनाली मौर्य,मान सिंह सहित विद्यालय के प्रबन्धक ओमप्रकाश यादव और प्रधानाचार्य मिथिलेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में समिति के प्रबन्धक बिजुली यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed