{"_id":"6186169a4342663afd226339","slug":"huge-fire-broke-out-in-bora-warehouse-in-mau-goods-worth-lakhs-were-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: अज्ञात कारणों से बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: अज्ञात कारणों से बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
Sat, 06 Nov 2021 11:16 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:16 AM IST
सार
गोदाम में धुंआ भरने और आग के कारण लोग अंदर जाने से डर रहे थे। आसपास हैंडपंप न होने और साधन की कमी के चलते आग बुझाने में बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
बोरा गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मोड़ स्थित बोरा गोदाम में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में गोदाम में रखा करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घोसी नगर के पकड़ी रोड निवासी हीरानंद जायसवाल बोरा के थोक व फुटकर विक्रते हैं।
विज्ञापन
पकड़ी रोड पर सड़क किनारे स्थित गोदाम में चार लाख से अधिक का बोरा रखा था। दिवाली के अगले दिन शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गोदाम से धुआं निकलता देख कर वहां मौजूद लोगों ने सूचना हीरानंद को दी। आग को देखकर लोग गोदाम में रखे बोरों को निकालने लगे। लेकिन गोदाम में धुंआ भरने और आग के कारण लोग अंदर जाने से डर रहे थे।
विज्ञापन
आसपास हैंडपंप न होने और साधन की कमी के चलते आग बुझाने में बहुत परेशानी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ नरेश कुमार और तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव के साथ कोतवाल नागेश उपाध्याय ने सड़क पर आवागमन रोककर आग बुझाने में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों के साथ जनता को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में लग गए। परंतु थोड़ी देर बाद पानी खत्म हो गया। बाद में आई छोटी गाड़ी से पानी आग पर पानी डाला गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।