फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hospital in the basement board installed name of former CMS son Doctor pleaded for action

UP News: बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, बोर्ड पर लिखा था पूर्व CMS के बेटे का नाम; गिड़गिड़ाने लगा चिकित्सक

Fri, 16 Aug 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

Mau News: जिला प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा बेसमेंट में चलने वाले अस्पताल के साथ कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, रेस्टोरेंट की जांच कर रहा है। इस बाबत जब स्वास्थ्य विभाग से पूछा गया तो अस्पताल के संचालन को लेकर विभाग की असमंजस में था। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
Hospital in the basement board installed name of former CMS son Doctor pleaded for action
कार्रवाई न करने की गुहार लगाता चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन और पुलिस टीम की कार्रवाई में शुक्रवार को नरई बांध के पास एक अस्पताल में छापा मारा गया। अस्पताल के बेसमेंट में एक ऐसे अस्पताल का संचालन पाया गया, जिस पर अस्पताल के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा था। पूरे अस्पताल पर किसी अस्पताल के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा था। पूरे भवन पर सिर्फ डॉ. अंब्रेश गुप्ता का नाम लिखा था।

विज्ञापन


दिल्ली में बेसमेंट में कोचिंग संस्थान की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी चल रही है। दोनों की संयुक्त टीम ने ऐसे भवनों में चलने वाले अस्पताल, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी को बीते दिनों नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन




ऐसे सभी केंद्र ने जिला प्रशासन को खाली कराने को लेकर समय मांगा था। लेकिन अवधि बीतने के बाद भी बेसमेंट खाली नहीं करने पर गुरुवार को सीटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार और सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के अस्पताल पहुंचने पर पाया गया कि अस्पताल का संचालन जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस के बेटे के नाम पर किया जा रहा था। पूरे भवन पर कही भी अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। बेसमेंट से लेकर दीवारों पर डॉ. अंब्रेश गुप्ता लिखा था। 

Hospital in the basement board installed name of former CMS son Doctor pleaded for action
चिकित्सक से पूछताछ करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के नाम को लेकर असमंजस में था स्वास्थ्य विभाग
टीम के वहां पहुंचने पर पाया गया कि बेसमेंट में मरीजों को भर्ती किया गया था। वही पर मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा था। टीम ने चिकित्सक का बुलाया तो वह पले तो सीटी मजिस्ट्रेट के पूछने पर बताया कि अस्पताल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में कराया गया है। लेकिन चिकित्सक कागज नहीं दिखा सका। जिसके बाद सीटी मजिस्ट्रेट के तेवर तल्ख हो गए।

उन्होंने तत्काल कार्रवाई की बात कही तो चिकित्सक हाथ जोड़कर गिडगिड़ाने लगा। टीम ने चिकित्सक को एक दिन का अल्टीमेटम देकर बेसमेंट को खाली करने को कहा। चेताया कि बेसमेंट खाली नहीं करने पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed