{"_id":"9d05ecd324e763c670cc42dcc41e4e1e","slug":"honored-teacher-on-teachers-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार प्रदान किया।
साथ ही डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डा. विजय प्रकाश सिंह ने सेवानिवृृत्त 152 शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने वीरेंद्र नाथ पांडेय, ईशा राय, सुशीला राय, मालती देवी,विद्याधरी दुबे, आशा राय, शिवमुनि राम, श्यामनारायण राम, वीरेंद्र राम, नान्हू यादव, बांके लाल, दीपचंद सिंह, राधिका देवी, शिवमती रामअवतार सहित 152 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डा. विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेेवानिवृत्त नहीं होता है। शिक्षक को भाग्यनिर्माता कहा जाता है। क्योंकि डाक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, राजनेता की सफलता के पीछे शिक्षक ही होता है। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
इसलिए गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ कहा गया है। इसी क्रम में जनपदीय अध्यक्ष व प्रदेशीय मंत्री कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व को समझें। साथ ही अपना सहयोग राष्ट्र के निर्माण में करें।
इस अवसर पर शिवानंद राय, रामकेर यादव, अमित राय, धीरेंद्र राय, प्रवीण राय, जयंत यादव, भावनाथ, अजय राय, रामरतन, श्रीकांत यादव, श्रवण कुमार, रामकुमार प्रसाद आदि शामिल थे। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय शिक्षक अरविंद शाही ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
संचालन छात्रा श्वेता निश्चल व शालिनी चौहान ने किया। नगर के किड्स केयर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक महान व्यक्ति के निर्माण में एक शिक्षक का महत्वपूूर्ण योगदान होता है। जिस देश में शिक्षक का सम्मान नहीं होता वह देश मूर्खो का होता है। अंत में छात्रों को अंग्रेजी डिक्शनरी,लेमिनेशन चार्ट, फ्लैश कार्ड आदि उपहार दिया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव,राजेश कुमार, सरिता, वृजेश, पारसनाथ आदि शामिल थे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने समारोह का आयोजन किया। इसमें डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शिक्षक नेता स्व. पचानन राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान जर्नादन मिश्र, हिमांशु राय, रविंद्र वर्मा आदि शामिल थे। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज में समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील कुमार राय, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।नदवासराय संवाददाता के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के धौरहरा स्थित अल्पाइन कान्वेंट पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य मेनका मिश्रा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।