{"_id":"5e9b20848ebc3e72b754147e","slug":"honored-sp-and-policemen-on-pm-s-appeal-mau-news-vns520932311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील पर एसपी और पुलिसकर्मियों को गमछा देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अपील पर एसपी और पुलिसकर्मियों को गमछा देकर किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अनुराग आर्य को पुलिसकर्मियों के लिए गमछा प्रदान करते जायसवाल सम
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ में जायसवाल समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को 200 पीस गमछा तथा कार्यालय प्रयोग के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक तथा गाजीपुर तिराहा स्थित ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को समाज के लोगों ने गमछा प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र जायसवाल ने कहा कि मास्क के स्थान पर गमछे का प्रयोग किया जाए। प्रधानमंत्री ने मास्क के स्थान पर गमछा के प्रयोग पर जोर दिया था। कड़ी धूप में अनुशासन के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को समाज के तरफ से गमछा उपलब्ध कराया गया। जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने कहा कि इतने परिश्रम के बावजूद अपने वेतन से प्रधानमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपया दान करने वाले मऊ जनपद के पुलिस धन्यवाद की पात्र है। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना जी जायसवाल, संतोष जायसवाल, पीयूष जायसवाल, गौरव जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आशीष जायसवाल व महेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मादी बाजार में शनिवार को ज्ञानेश उर्फ ज्ञानी शुक्ल, राजेश राय, मनोज जायसवाल, गोपाल सेठ, सोनू जायसवाल, प्रवीण मौर्या ने लॉकडाउन के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले चौकी इंचार्ज अरविंद यादव, सिपाही अभिषेक यादव, विकास आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।