फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holika will be burnt at 1268 places, police will keep an eye on 33 highly sensitive and 175 sensitive places

Mau News: 1268 जगहों पर जलेंगी होलिकाएं, 33 अतिसंवेदनशील तो 175 संवेदनशील पर रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 1268 places, police will keep an eye on 33 highly sensitive and 175 sensitive places
मऊ। होली और रमजान एक ही साथ एक ही दिन शुक्रवार को पड़ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों से इसको लेकर समय बदलने की अपील की जा रही है। जिले की 1268 जगहों पर होलिकाएं जलेंगी। इसमें 33 अतिसंवेदनशील जबकि 175 स्थलों संवेदनशील की श्रेणी में रख कर विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस दोनों पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, वहीं होलिका दहन के साथ होली-रमजान के दिन ड्रोन से हवाई निगरानी की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


बतातें चले कि होली का त्योहार 13 और 14 मार्च को है, इसे लेकर वसंत पंचमी के दिन ही जिले में 1268 स्थानों पर होलिकाएं सजाई गई हैं। 13 मर्च को होलिका दहन होगा। 33 अतिसंवेदनशील और 175 संवेदनशील होलिका स्थलों की निगरानी खुद एसपी इलामारन जी कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिसंवेदनशील-संवेदनशील स्थलों पर शांति समिति की बैठक की जा रही है, इसमें दोनों पक्षों को सौहार्द पूर्ण तरीके से अपने-अपने त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इन क्षेत्रों के संबंधित थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर करने के साथ असमाजिक तत्वों की हर मूवमेंट पर मुखबिर और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों से निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पाबंद किया जा रहा है। बताया कि इसको लेकर दो प्लाटून पीएसी कंपनी की उपलब्धता शासन ने होली-रमजान के मद्देनजर कराई गई। हर दिन पुलिस रूट मार्च निकाला जा रहा है। वहीं बताया कि होलिका दहन के जुलूसों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में शराब पीकर चलने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
दहन का मुहूर्त दिन 10.44 बजे शुरू होकर अगले दिन भोर तक
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी पंडित वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन निश्चित स्थान पर लकड़ी का ढेर लगा कर होलिका का शुभारंभ किया जाता है। इसका आशय यह है कि द्वेष पर धर्म की जीत, नकारात्मक एवं अशुद्धियों के साथ हर चिंता को जलाते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार सकारात्मक एवं आशा के साथ नये वर्ष में प्रवेश करना है। मुहूर्त फाल्गुनी पूर्णिमा 13 मार्च बृहस्पतिवार को दिन 10.44 बजे शुरू हो रही है, जो अगले भोर तक रहेगी। अगले दिन होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

अलर्ट मोड पर रहेंगे चिकित्सक
जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और 10 सएचसी के चिकित्सक भी होली के दिन अलर्ट मोड पर रहेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी को भी एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगरीय इलाकों में होली-रमजान के दिन साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से रहेगी। इसे लेकर नगरपालिका मऊ सहित जिले के दसों निकायों को दिशा निर्देश प्रशासन द्वारा जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed