फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   history sheeter arrested in police encounter in mau

Mau Crime: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 10 Oct 2024 08:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 10 Oct 2024 08:47 AM IST
सार

मऊ जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद गिरफ्तार किया गया। वह 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर है। 

विज्ञापन
history sheeter arrested in police encounter in mau
एएसपी महेश सिंह अत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में गुरुवार की सुबह एसओजी/स्वाट/सर्विलांस और घोसी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना घोसी क्षेत्र के गोफा नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अपराधी पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से लूट का  आभूषण बरामद किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी। उसका इलाज पुलिस की देखभाल में जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोफा के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक चालक को रुकने के लिए कहा गया तो वह भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


बताया कि घायल की पहचान घोसी कोतवाली में लूट का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर राकेश राजभर निवासी कोड़रा थाना कोपागंज के रूप में हुई। गोली से घायल अपराधी पर जिले में 25 हजार इनाम भी घोषित है। पुलिस को इसके पास से बाइक, तमंचा, 2 कारतूस के साथ लूट का एक जोड़ी कान का टॉप्स बरामद हुआ। बताया कि पुलिस फायरिंग में घायल अपराधी पर 12 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed