{"_id":"809a1e496f437a01422cf6dd4d1ab0b5","slug":"hinyuwa-expressed-fury-on-animal-trafficking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंयुवा ने पशु तस्करी पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंयुवा ने पशु तस्करी पर जताया रोष
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर बैठक कर विगत दिनों से हो रही पशु तस्करी पर रोष प्रकट किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि कोपागंज थाना के अलावा जनपद में धड़ल्ले से पुलिस के संरक्षण में पशु तस्करी हो रही है। जिसका उदाहरण पिछले जनवरी में पकड़े गए मांस का मथुरा लैब द्वारा किए गए जांच में हुआ जो गोवंशी निकला।
तत्कालीन एसओ थानाध्यक्ष पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष एवं घटना में लिप्त सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि कोपागंज थाने में पशु तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले लाईन हाजिर सिपाही सत्ता संरक्षण में पुन: कोपागंज थाने में तैनात हो गए।
विज्ञापन
उन्होेेंने थाना क्षेत्र में हो रही पशु तस्करी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से चंदन राय, सोनू यादव, डा. मिथिलेश, विजय, चंदन, लखन मोदनवाल, शुभम आदि रहे।