फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High voltage drama of young man by climbing an electric pole in mau

घरवाले नहीं सुन रहे...: भगवान ही मेरा मालिक, मैं वहीं जा रहा; बिजली के पोल पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 25 Sep 2024 06:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

मऊ जिले में बुधवार को 40 मिनट तक एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। घरवालों से नाराज होकर निकला युवक कुछ दूरी पर स्थित बिजली के पोल पर चढ़ गया। लोग उसे उतरने के लिए बोलते रहे, लेकिन नहीं माना। 

विज्ञापन
High voltage drama of young man by climbing an electric pole in mau
पोल पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा के पास बुधवार की दोपहर करीब 40 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। गांव निवासी एक युवक अपने घर से कुछ दूरी पर लगे एक बिजली के पोल पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होते ही आनन- फानन ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। काफी देर तक युवक को पोल से नीचे उतरने के लिए लोग गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने किसी की न सुनी। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। 

विज्ञापन


युवक की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि गांव निवासी राकेश चौहान बुधवार को किसी बात से नाराज होकर घर वालों से कहासुनी किया। जिसके बाद धमकी देते हुए घर से निकल गया। युवक के उपद्रव से परेशान होकर घरवालों ने भी उसे जाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर पहुंचा और वहां लगे बिजली के सीमेंट वाले पोल पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। धीरे- धीरे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग युवक को पोल से उतरने के लिए कहते रहे। इसी बीच किसी ने बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। बिजली के पोल पर चढ़कर युवक करीब 40 मिनट तक ड्रामा करता रहा। तभी गांव के कुछ युवकों ने सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़कर उसे नीचे उतारा। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक खेत में कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed