{"_id":"6829d65b25928ecbd906852c","slug":"high-speed-magic-collided-two-injured-one-died-during-treatment-police-is-investigating-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज रफ्तार मैजिक ने मारी टक्कर, दो हुए घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज रफ्तार मैजिक ने मारी टक्कर, दो हुए घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, पुलिस कर रही जांच
Sun, 18 May 2025 06:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 18 May 2025 06:16 PM IST
सार
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर के बाद दो युवक घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एक ने दम तोड़ दिया और दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना पासीपुरवा के पास बीते शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक का इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे दूसरे युवक का इलाज अब भी जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सेचूई बेलभद्र निवासी मनीष राम 22 पुत्र रामनयन राम बीते शनिवार की सुबह अपने मौसी के बेटे दीपक राम निवासी चकमा थाना सादियाबाद के साथ बाइक से किसी काम से दुल्लहपुर गया हुआ था।
विज्ञापन
वहां से वापस लौटते समय सरसेना पासीपूरवा गांव के पास सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष राम और दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां मनीष की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर मनीष की मॉ सविता, बहन प्रियंका, निशा, भाई सतीश और सौरभ का रो रोकर बुरा हाल था। मनीष दिल्ली के नोयडा क्षेत्र में रहकर एक निजी प्लास्टिक की थैली बनने वाली कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था।